
Praveen Kumar is Nodal Officer of Road Safety, Rajasthan Police Jaipur, shares the enlightening thoughts by poem:
"तू ही नहीं गिरा, हर चीज़ गिरती है। क्या-क्या गिरता है? सरकारें गिरती हैं, दीवारें गिरती हैं, सुबह ओस गिरती है, दोपहर में धूप गिरती है, शाम को छाँव गिरती है। गिरना जीवन का कर्म है, फिर गिरने में कैसी शर्म है? और ज़िंदगी के हर क्षेत्र में गिरावट जारी है। अब तो तेरे उठने की बारी है।"
"और वह तो उठ गया था, जो फिसल कर गिरा था। वह नहीं उठ सका, जो नज़रों से गिरा था। तो हर भाई को यह सोचना पड़ेगा, बहन को सोचना पड़ेगा, हर नागरिक को सोचना पड़ेगा कि ऐसी कोई बात न करे जिससे वह खुद की नज़रों से गिर जाए। गिरो, उठो, दौड़ो — जब तक लक्ष्य न मिल जाए, तब तक पीछा न छोड़ो।"
With this poem, Praveen Kumar reflects on the inevitability of failure in life — everything falls, from governments to morning dew. It emphasizes that falling is natural and nothing to be ashamed of. True failure lies not in stumbling, but in losing self-respect. The message encourages resilience: rise, run, and persist until you reach your goal.